श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी में मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन

Home Minister Amit Shah Birthday आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। मसूरी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में अमित शाह का जन्मदिन मनाया।
Home Minister Amit Shah Birthday

Home Minister Amit Shah Birthday: आज गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। गृहमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी पिक्चर पेलेस चौक पर एकत्रित हुए।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर जश्न मनाया और गृहमंत्री अमित शाह की लंबी उम्र की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति के चाणक्य और वर्तमान लौह पुरुष अमित शाह का जन्मदिन है, जिसको भारतीय जनता पार्टी मसूरी के कार्यकर्ता बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमित शाह जी का नेतृत्व इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहे और संगठन आगे बढ़ता रहे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भी पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किया।

गणेश जोशी ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से टेलीफोन पर बात की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मसूरी एक पर्यटक स्थल है और यहां पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जिसको लेकर यहां पर पूर्व में पैरामेडिकल स्टाफ की कमियों को दूर किया गया है और अब यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी है, जिसको भी जल्द दूर कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय में पानी की कमी है, जिससे अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों को दिक्कतें हो रही है, जिसको लेकर उन्होंने गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को अस्पताल में पानी की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।

देहरादून से लेकर दिल्ली तक, धूमधाम से मनाया जाएगा उत्तराखंड का स्थापना दिवस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

delhi air pollution | red zone area in delhi |
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, जानिए रेड जोन में कौन से इलाके
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
केदारनाथ उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी अभी तय नहीं
skiing in uttarakhand | russia ukraine war |
उत्तराखंड आए रूस-यूक्रेन के नागरिक बोले- अपने-अपने देश में चाहते हैं अमन चैन
dehradun news ganesh joshi
JE और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति, मंत्री ने दिए निर्देश 
Home Minister Amit Shah Birthday
मसूरी में मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन
Charan Singh Murder Case
किच्छा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बेटे का दोस्त निकला हत्यारा