श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से महिला कांग्रेस खफा, सीएम आवास किया कूच

Women State Congress Marched

Women State Congress Marched: उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों, दुष्कर्म व उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर आज महिला कांग्रेस सीएम आवास घेराव करने पहुंची। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरे प्रदेश से कांग्रेस नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सीएम आवास की तरफ कूच किया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं।

आज सुबह अपने प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में रैली निकालकर राजपुर रोड होते हुए हाथीबड़कला तक रैली निकाली। पुलिस कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर तैनात है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड हुए दो साल बीत गए, लेकिन इस मामले को आज तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी और रुद्रपुर जैसी घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को और भी गंभीर बना दिया है।

महापुरुषों की याद में बनी वाटिका, दे रही पर्यावरण संरक्षण का संदेश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rishabh Pant Century
ऋषभ पंत ने किया कमाल, खतरे में महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड…
dhami 22
सीएम धामी बोले- आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर जल्द पुर्निर्माण होगा
uttarakhand anti riot law | cm pushkar singh dhami | uttarakhand governor |
दंगाइयों और विधायकों के वेतन भत्ते से जुड़े विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी
Women State Congress Marched
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से महिला कांग्रेस खफा, सीएम आवास किया कूच
Ind vs Ban 1st Test 3rd Day
पंत व गिल ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
uttarakhand mahakal vatika
महापुरुषों की याद में बनी वाटिका, दे रही पर्यावरण संरक्षण का संदेश