श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मुनि की रेती में गंगा के तेज बहाव में बही महिला, सर्च अभियान जारी

Women drowned in Ganga

Women drowned in Ganga: मुनि की रेती थाना क्षेत्र के जानकी सेतु के पास एक महिला गंगा दर्शन करने आई थी। गंगा दर्शन करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम मौके पर गंगा नदी में उसको ढूंढ रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9 बजे चमेली देवी पत्नी मदनलाल कटैइया उम्र 48 निवासी तहसील नवाबगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश परिवार संग ऋषिकेश घूमने आई थी। यहां जानकी सेतु के पास परिवार गंगा घाट पर पूजा अर्चना कर रहा था। इसी दौरान महिला फिसल गई और तेज धारा में बह गई।

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इन दिनों गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पुलिस लगातार गंगा घाटों के पास लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील भी कर रही है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। बहरहाल महिला की तलाश जारी है।

वैकल्पिक रास्तों से जुड़ेगा केदारनाथ पैदल मार्ग, टीम ने ट्रैक का किया निरीक्षण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा