श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी-दिल्ली में लू का कहर जारी, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में लू का कहर जारी है। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए, जानते हैं कि आज उत्तराखंड में कैसा मौसम रहेगा...
heat wave alert weather forecast today: उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today IMD Heat Wave Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 जून को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके अलावा, डाल्टनगंज, अमृतसर, रोहतक और गंगानगर में तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

प्रयागराज में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा

IMD के मुताबिक, 11 जून को प्रयागराज में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 45.7 डिग्री, डाल्टनगंज (झारखंड) में 45.4 डिग्री, अमृतसर (पंजाब) में 45.1 डिग्री, रोहतक (हरियाणा) में 45.1 डिग्री, गंगानगर राजस्थान में 45.1 डिग्री, देहरी (बिहार) और रिज (दिल्ली) में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, सीधी (मध्य प्रदेश) में 44 डिग्री, रीवा (मध्य प्रदेश) में 44.6 डिग्री, आया नगर (दिल्ली) में 44.8 डिग्री, पटियाला (पंजाब) में 44.5 डिग्री, बीकानेर (राजस्थान) में 44.8 डिग्री, गया (बिहार) में 44.5 डिग्री, जमशेदपुर झारखंड में 44.4 डिग्री, पुरुलिया (गांगेय पश्चिम बंगाल) में 44.3 डिग्री, कलाइकुंडा (गांगेय पश्चिम बंगाल) में 43.5 डिग्री और हिसार (हरियाणा) में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग और कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Forecast Today)

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

UP में आज कैसा रहेगा मौसम (UP Weather Forecast Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे उत्तर प्रदेश (UP) में मौसम शुष्क रहने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) से तीव्र उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केदारनाथ में हिमस्खलन की घटनाओं को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञ की चेतावनी

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी।

बेतालघाट हादसे में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

lal krishna advani | apollo hospital | advani admit in apollo |
लालकृष्ण आडवाणी अपोलो में भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत
so
पूर्व थाना प्रभारी पर केस दर्ज, युवती से अश्लील बातचीत करने का मामला
water crisis in barkot
केशवगिरी महाराज ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, जानिए क्या है वजह
neet ug paper leak case | jharkhand | uttarakhand neet paper case |
CBI ने NEET पेपर मामले में झारखंड से मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
mohan bhagwat | madhav seva vishram sadan | cm dhami |
मोहन भागवत ने किया माधव सेवा विश्राम सदन का उद्घाटन, जानिए क्या बोले
Chamoli Incident
Chamoli: नंदकेशरी में स्कूटी सवारों के ऊपर चट्टान से गिरे बोल्डर, एक युवक की हुई मौत