श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Weather: नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, स्कूल आज भी बंद रहेंगे।
Uttarakhand weather Update today Heavy Rain Warning

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आज हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

तापमान में गिरावट

बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है।

इससे पहले, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। हालांकि, रात के तापमान में कोई इजाफा या कमी देखने को नहीं मिली।

मलबा के चलते 324 सड़कें बंद

बारिश और मलबा आने से 324 मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। पिथौरागढ़ में 42, चंपावत में 39, नैनीताल में 56, चमोली में 50, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17, देहरादून में 13, बागेश्वर में 9, उत्तरकाशी में 5, ऊधमसिंह नगर में दो सड़कें बंद है।

वसीम के परिजनों से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, बोले- 5 अक्टूबर से शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इससे रास्ता खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह रास्तों को खोला गया, लेकिन भूस्खलन की वजह से ये फिर बंद हो गए।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के दिए निर्देश, सीएम धामी ने जानी राज्य की स्थिति

लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि पहले इतनी बड़ी संख्या में रास्ते बंद नहीं हुए थे। इन्हें खोलने की लगातार कोशिश की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए