श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देहरादून में 43 डिग्री पहुंचा पारा, स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। राजधानी देहरादून में तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
uttarakhand weather update health secretary instructions

Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। पहाड़ों पर छुट्‌टियां मनाने पहुंच रहे लोगों को भी भीषण गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून में लोगों को झुलसा रही गर्मी

देहरादून की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। गर्म हवाएं बेहाल कर रही हैं। बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से एक पॉइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तेज धूप के कारण सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों को जारी किए निर्देश

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सीएमओ और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अस्पतालों में भी कलर और एक्स्ट्रा बेड को तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही, जगह-जगह अस्पतालों में और छोटे स्वास्थ्य केंद्रों में भी कूलर लगाने की बात कही गई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

दुनिया का आखिरी देश… जहां गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ, रात होती ही नहीं

लोगों को कब मिलेगी गर्मी से राहत?

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में बारिश की उम्मीद है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

‘300 करोड़ की खातिर पति-बच्चों को छोड़ दूंगी’, फराह खान ने ऐसा क्यों कहा?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा