श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Rain Alert: उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आज उत्तराखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
uttarakhand weather update today rain alert

Rain Alert Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश की आशंका जताई गई है। विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

Rain Alert Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे पर डेढ़ घंटे पद यातायात बहाल

भारी बारिश की वजह से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद मलवा को हटाकर यातायात बहाल किया गया। गुरुवार को बारिश की वजह से 47 मार्ग बंद रहे। इसमें सात नेशनल या स्टेट हाईवे शामिल हैं। रास्ते बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, टिहरी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रुद्रप्रयाग: डुगरी मोटरमार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए भूस्खलन की आशंका वाले संदेवनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। इसके लिए साथ ही नदी, नालों और निचले इलाकों के नजदीक रहने वाले लोगों से भी सावधान रहने को कहा गया है। विभाग के मुताबिक, वाहन से सफर करने वाले लोग सतर्क रहें। भारी बारिश के दौरान नालों में न तैरें और न ही नौका विहार करें।

‘केदारनाथ मंदिर का निर्माण हुआ तो सरकार की…’, तीर्थ पुरोहितों ने दी चेतावनी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा