श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Heat Wave: देहरादून में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

Heat Wave in Dehradun: उत्तराखंड में मैदानी इलाके हों या पहाड़, सभी जगह झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। देहरादून में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।
heat wave in uttarakhand dehradun: उत्तराखंड में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Heat Wave In Dehradun Uttarakhand: उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लू चलने से लोगों का बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में गर्मी ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मई महीने में पहली बार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देहरादून में बना नया रिकॉर्ड (Heat Wave In Dehradun)

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून में गर्मी (Heat Wave In Dehradun) ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां मई महीने में पहली बार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया, जो मई महीने का अबतक का सर्वाधिक तापमान है। उन्होंने बताया कि अभी तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 30 मई 2012 का दर्ज था, तब देहरादून में अधिकतम तापमान पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Chardham Yatra 2024: 10 जून तक नहीं होंगे VIP दर्शन, मुख्य सचिव ने दी जानकारी

जॉलीग्रांट में 43.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बता दें कि झुलसा देने वाली गर्मी से देहरादून ही नहीं, अन्य शहर भी जूझ रहे हैं। इनमें मसूरी, रुड़की और पंतनगर भी शामिल है। देहरादून के जॉलीग्रांट में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नैनीताल के मुक्तेश्वर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में आज चलेगी लू (Heat Wave)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है। विभाग के मुताबिक, आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मलिन बस्तियों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बीजेपी ने दी सफाई


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

lal krishna advani | apollo hospital | advani admit in apollo |
लालकृष्ण आडवाणी अपोलो में भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत
so
पूर्व थाना प्रभारी पर केस दर्ज, युवती से अश्लील बातचीत करने का मामला
water crisis in barkot
केशवगिरी महाराज ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, जानिए क्या है वजह
neet ug paper leak case | jharkhand | uttarakhand neet paper case |
CBI ने NEET पेपर मामले में झारखंड से मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
mohan bhagwat | madhav seva vishram sadan | cm dhami |
मोहन भागवत ने किया माधव सेवा विश्राम सदन का उद्घाटन, जानिए क्या बोले
Chamoli Incident
Chamoli: नंदकेशरी में स्कूटी सवारों के ऊपर चट्टान से गिरे बोल्डर, एक युवक की हुई मौत