श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UKPSC ने PCS मुख्य परीक्षा का बदला पैटर्न किया जारी, जानें क्या हुआ बदलाव

UKPSC ने मेंस परीक्षा का बदला हुआ पैटर्न जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।
ukpsc ने PCS मेंस परीक्षा का बदला हुआ पैटर्न जारी किया

UKPSC: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का बदला हुआ पैटर्न जारी किया है। बदले हुए पैटर्न के मुताबिक, अब दो पेपरों में उत्तराखंड से संबंधित 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। पीसीएस मुख्य परीक्षा नवंबर में होगी।

अभ्यर्थियों की दूर हुई दुविधा

उत्तराखंड राज्य लोकसेवा आयोगकी ओर से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जारी करने से अभ्यर्थियों की दुविधा भी दूर हो गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। इसमें दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड से संबंधित 50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

चार अंक के होंगे पांच सवाल

गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, चार अंकों के पांच सवाल होंगे। इसमें शब्द सीमा 50 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आठ अंकों के 10 सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 100 होगी। वहीं, 10 अंकों के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी शब्द सीमा 150 रखी गई है।

Weather: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

नए पैटर्न के मुताबिक, सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र के सिलेबस में 11 खंडों में से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, सामान्य अध्ययन यानी जनरल स्टडीज के चार प्रश्न पत्रों में सामाजिक न्याय व अंतरराष्ट्रीय संबंध, भारतीय विरासत और संस्कृति, प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज, शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली और पर्यावरण से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, नीति शास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

दो सितंबर से आंदोलन कर रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई अब भगवान भरोसे!


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा