श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

BJP ने Lok Sabha Chunav को बताया ऐतिहासिक, Congress हार की करेगी समीक्षा

UK Lok Sabha Election Results 2024

UK Lok Sabha Election Results 2024: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में पांचों सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे के आने के बाद उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि 1962 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है की कोई गठबंधन तीसरी बार देश में अपनी सरकार बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की तीसरी बार सरकार बन रही है जो अपने आप में ही ऐतिहासिक है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिला यह जनादेश प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा के चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का भी आधार है। वहीं इंडिया ब्लॉक पर हमला बोलते हुए महेंद्र भट्ट ने कहां की पूरी इंडिया ब्लॉक के आंकड़ों को भी मिला दें तो भी वह बीजेपी के बहुमत के आंकड़े से बहुत पीछे है।

उत्तराखंड में हार की समीक्षा करेंगी कांग्रेस (UK Lok Sabha Election Results 2024)

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी अब जल्द ही इसकी समीक्षा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया की जल्द ही इसकी एक रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। प्रदेश के सभी प्रभारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस प्रभारी के आदेश के अनुसार जरूरत पड़ी को बैठक भी बुलाई जा सकती है। बता दें कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों की हार हुई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा