श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऋषिकेश में दो नाबालिगों ने 15 साल की लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

ऋषिकेश में दो नाबालिग लड़कों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
Minor Girl Rape Case

Minor Girl Rape Case: ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश में दो किशोरों ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तीन दिन पहले की है। क्षेत्र की एक किशोरी के साथ 16-16 वर्ष के दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने साथ घटी घटना को अपने परिजनों को बताया। पीड़िता के पिता ने बुधवार को कोतवाली पहुंच इस मामले में तहरीर दी।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

देहरादून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा