श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे

Tiranga Yatra: उत्तराखंड के कई जिलों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे भी लगाए।
tiranga yatra uttarakhand

Tiranga Yatra: मसूरी और उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों के हाथों में तिरंगा था। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए।

मसूरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर पालिका परिषद मसूरी, हिंदी माध्यम के स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ मसूरी पिक्चर पैलेस चौक से गांधी चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने तिरंगा दिखाकर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। उन्होंने तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए।

तिरंगा यात्रा के दौरान मसूरी का प्रत्येक व्यक्ति और विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटक देश भक्ति में डूब गए। मसूरी भाजपा प्रभारी रतन सिंह चौहान, मसूरी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस ‘हर घर तिरंगा’ महा अभियान में सभी लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए भी विशेष नियम बनाए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का किसी भी तरीके से अपमान न हो। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद सभी लोग सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर अपने घरों और प्रतिष्ठानों में रखें, जिससे अगले साल फिर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जा सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। मसूरी में विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जो इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरा रहे हैं, जिससे सभी के भीतर राष्ट्रीय भावना जागृत हो रही है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, उस समय लोगों के हाथ में तिरंगा होता था। आज उनके बलिदानों की बदौलत ही देश को आजादी मिली है। आज उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है, जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तरकाशी: लोगों से तिरंगा फहराने की अपील

उत्तरकाशी में विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों को जागरूक करने के लिए देशभर में चलाए जा रहे अभियान में विधायक सुरेश चौहान ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की ओर अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।

हरिद्वार में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हरिद्वार के एसएमजेएन (पीजी) में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में कॉलेज के सैकड़ों छात्रों सहित प्रिंसिपल, स्टाफ के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी भी मौजूद रहे। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश में फिर से सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर योद्धा पैदा हों।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, चलाया सघन चेकिंग अभियान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा