श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऋषिकेश में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपी नाबालिग

Rishikesh Crime News: देहरादून के ऋषिकेश में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप 16 साल के दो नाबालिग लड़कों पर लगा है।
rishikesh crime news minor girl gangraped by minor: ऋषिकेश में नाबालिग के साथ गैंगरेप

Rishikesh Crime News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अब बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तीन दिन पुरानी है। एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके साथ 16 साल के दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया है। उसने इस घटना के बारे में अपने पिता को बताया, जिसके बाद पिता ने बुधवार को तहरीर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किया गया है।

इससे पहले, देहरादून में एक शख्स द्वारा अपनी 17 साल की नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पिता निकला हवस का पुजारी, 17 साल की बेटी से की अश्लील हरकत

इसके अलावा, पलटन बाजार में 7 सितंबर को एक छात्रा के साथ उमेर नाम के शख्स ने सैंडल दिखाने के बहाने छेड़खानी की, जिससे काफी बवाल मच गया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया

पलटन बाजार में सैंडल दिखाने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, दो पक्षों में हुआ टकराव


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा