श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रवि बडोला की हत्या के खिलाफ लोगों का धरना-प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Ravi Badola Murder Case को लेकर आज लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
dehradun bandh Ravi Badola Murder raipur police station firing case

Ravi Badola Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना रायपुर इलाके में हुए गोलीकांड को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। आज 6 नंबर पुलिया चौक के पास स्थानीय लोगों के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकरियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने रवि बडोला की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ravi Badola Murder Case: पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की

विद्युत प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस जवानों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी मोहित डिमरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोहित के साथ कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी मोहित डिमरी का कहना है कि रवि बडोला को इंसाफ दिलाने के लिए वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। डिमरी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस राज्य में अवैध शराब ने ढाया कहर, 29 लोगों की मौत; कई भर्ती

सीएम धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनहोंने प्रदेश में वेरिफिकेशन ड्राइव को और सख्ती के साथ चलने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा के प्रबंधन और संचालन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। विकासशील प्रदेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण है। प्रदेश में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है।

16 जून का है पूरा मामला

बता दें कि रायपुर थाना क्षेत्र में रविवार (16 जून) को पैसों के लेनदेन के मामले को लेकर गोली चल गई थी, जिसमें नेहरू ग्राम में तीन लोगों को गोली मार दी गई। इस दौरान रवि बडोला की मौत हो गई, जबकि उसके 2 साथी सुभाष छेत्री और मनोज नेगी घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्यपाल स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली पहुंचे, जानिए काकडी घाट का महत्व


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा