श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

PM Modi का जन्मदिन आज, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday: पीएम मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सीएम धामी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
pm modi birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितम्बर 74 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पर्व के पखवाड़े के रूप में मना रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे।

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित करने वाले, युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के स्वप्न को मूर्त रुप प्रदान करने वाले हम सभी के मार्गदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, बाबा केदार के अनन्य भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके द्वारा देश की मातृशक्ति, सैन्यशक्ति, युवाशक्ति और कृषक बंधुओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे कार्य आज विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं।”


सीएम धामी ने कहा, “सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से देवाधिदेव महादेव से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास पथ पर नित नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल का सारथी’ करार दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई।”

सीएम योगी ने कहा, “नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर पल हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं।”

योगी ने कहा, “25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।”

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “मैं राष्ट्र की सेवा और लोगों के उत्थान के लिए समर्पित, ‘अंत्योदय’ के मंत्र को साकार करने के लिए हर पल समर्पित रहने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देता हूं।”

नड्डा ने कहा, “विकसित भारत’ के निर्माण का लक्ष्य हर व्यक्ति का संकल्प बन गया है। आपके नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास का हमारा लक्ष्य मूर्त रूप ले रहा है। आपका नेतृत्व और मार्गदर्शन हमेशा करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। शुभकामनाएं! #HappyBdayModiji।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम प्रार्थना करते हैं कि आप सौ साल जिएं। भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें। विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत, भारत माता के अनन्य उपासक, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

भजनलाल शर्मा ने कहा, “भगवान श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लें, हम सभी को आपका ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे और आपके कुशल नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और विश्व में अपना गौरवशाली स्थान मजबूत करे। #HappyBdayModiji।”

मल्लिकार्जुन खरगे ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व