श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पलटन बाजार में सैंडल दिखाने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, दो पक्षों में हुआ टकराव

देहरादून के पलटन बाजार में 7 सितंबर को एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़खानी का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद वहां के व्यापारी दो गुटों में बंट गए थे और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Man Molests Student

Man Molests Student: देहरादून के पलटन बाजार में 7 सितंबर को एक घटना घटी, जिसने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। 7 सितंबर को एक सरकारी यूनिवर्सिटी की छात्रा पलटन बाजार आई थी। वह रिआंश फुटवियर की दुकान पर खरीदारी करने के लिए गई।

दुकान पर उमेर नाम का युवक छात्रा को सैंडल दिखाने गया। आरोप है कि सैंडल पहनाते समय उमेर ने छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने बताया कि उसने आरोपी को धक्का देकर खुद को बचाया।

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने वहीं आरोपी की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को विशेष समुदाय के पक्ष के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर इस घटना का विरोध जताया। इस तरह दुकान बंद करने से दूसरे पक्ष के व्यापारी भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद दुकानें बंद करना इस तरह की घटना को बढ़ावा देने जैसा है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को भी छोड़ दिया गया। इसके बाद व्यापारियों ने पलटन बाजार बंद किया। व्यापारी सीएनआई चौक पर एकत्रित हुए। इस घटना के बाद पलटन बाजार में दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई है।

मौके पर कई थानों का फोर्स बुलाया गया। देर शाम तक पलटन बाजार के कुछ हिस्से बंद रहे। बाजार में तनाव की स्थिति को देखते हुए डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। डीएम और एसएसपी ने दोनों पक्षों से बात की। दोनों पक्षों से बात करने के बाद मामले को शांत कराया गया।

विशेष सचिव ने अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी को महंत बनाने मामले की जांच के दिए आदेश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए