श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ उपचुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Kedarnath By Election 2024: केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें सीएम, पूर्व सीएम, सांसद, मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।
bjp strategy for kedarnath by election 2024

Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उसने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही राज्य के कई मंत्री और सांसद शामिल हैं।

आशा नौटियाल भी प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

स्टार प्रचारकों में पूर्व सीएम और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और टिकट की दावेदारी कर रहीं आशा नौटियाल भी प्रचारकों में शामिल हैं। उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है।

इन नेताओं को बनाया गया स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, अनिल बलूनी, रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और नरेश बंसल शामिल हैं।

इसके अलावा,  प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, आदित्य कोठारी और विधायक भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दीप्ति रावत, जोगेंद्र पुंडीर और  समीर आर्य आदि के नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

बता दें कि केदारनाथ में उपचुनाव बीजेपी विधायक शैलारानी रावत के निधन की वजह से हो रहा है। यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kedarnath By-Election
Kedarnath By-Election: दिल्ली में 24 अक्टूबर को होगी कांग्रेस की बैठक, उपचुनाव को लेकर होगी चर्चा
bjp strategy for kedarnath by election 2024
केदारनाथ उपचुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
Disaster in uttarakhand | cm pushkar singh dhami |
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने की कार्यों की समीक्षा, समय से पूरे करने के दिए निर्देश
farmers protest in roorkee | uttarakhand farmers demand |
किसानों और पुलिस के बीच झड़प, जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन
firing in haldwani | uttarakhand crime news |
दिनदहाड़े गोलियों से गूंजी हल्द्वानी, 5 युवकों को हिरासत में लिया गया
Kotdwar Road Accident news
Accident: पौड़ी के बीरोंखाल में पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत; चार घायल