श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हनोल मंदिर में जागड़ा मेले का हुआ शुभारंभ, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज रहे मौजूद

Jagra Fair

Jagra Fair: देहरादून के विकासनगर का प्रसिद्ध राजकीय मेला जागड़ा शुरू हो गया है। विकासनगर के सीमांत तहसील क्षेत्र स्थित हनोल मंदिर में राजकीय मेला जागड़ा का शुभारंभ किया गया है। हनोल मंदिर में रात्रि जागरण के लिए बड़ी संख्या में जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, देहरादून से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालु देव दर्शन कर मंदिर परिसर में जागरण करेंगे। हनोल मंदिर में देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है। रात्रि तक श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी राजकीय मेला जागड़ा में पहुंचे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 120 करोड़ की लागत से हनोल मंदिर को विकसित किया जाएगा। मंदिर का विकास होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सरकार ने मेले का लाइव टेलीकास्ट कराया है। इस बार इस मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जौनसार बावर में लाक्षागृह के रूप में लाखामंडल का उल्लेख मिलता है। इसे भी महाभारत सर्किट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से पहाड़ तक रेल मार्ग पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा मिल रहा है। झंगोरे की खीर को शाही भोजन के रूप में अब पहचान मिल रही है।

केदारनाथ धाम यात्रा पटरी पर लौटी, मानसून सीजन के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा
IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights
अश्विन ने जड़ा शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 339 रन; जडेजा शतक के करीब