श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी में भारी बारिश, यात्री शेल्टर-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त; होम स्टे पर भी खतरा

Rain in Mussoorie: मसूरी में लगातार हो रही बारिश से यात्री शेल्टर और बिजली का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, एक होम स्टे पर भी खतरा मंडरा रहा है।
Rain in Mussoorie damaged the passenger shelter and electric transformer, homestay also in danger

Rain In Mussoorie: मसूरी में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। मसूरी में पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर भारी भूस्खलन होने से नगर पालिका द्वारा निर्मित बस स्टैंड पर बने यात्री शेल्टर के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य आंदोलनकारी देवी गोदियाल का सावित्री होम स्टे भी खतरे की जद में आ गया है। उस पर कभी भी एक बड़ा पेड़ गिर सकता है।

विद्युत सेवाएं बाधित

भूस्खलन की चपेट में बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर आने से क्षेत्र में विद्युत सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क में आये मलबे और पत्थर को हटाकर बाधित यातायात को सुचारू किया।

मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 707, मसूरी-टिहरी धनोल्टी रोड पर भारी भूस्खलन आने के बाद बंद हो गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।

नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मंत्री प्रतिनिधि

मसूरी पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर भूस्खलन के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि भाजपा नेता मोहन पेटवाल मौके पर पहुंचे और नगर पालिका प्रशासन और डीएफओ मसूरी से फोन से वार्ता कर भूस्खलन की जद में आया पेड़ को हटाने की मांग की, जिससे खतरे की जद में आये होम स्टे को बचाया जा सके। विद्युत विभाग से सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिये गए।

भूस्खलन से हुआ काफी नुकसान

मोहन पेटवाल ने बताया कि देर रात को भूस्खलन होने से काफी नुकसान हुआ है। यात्रियों के बैठने के लिए पालिका द्वारा निर्मित शेड और बिजली का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सावित्री होम स्टे भी खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने बताया कि मंत्री गणेश जोशी विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण में है। उनको भूस्खलन के बाद हुए नुकसान से अवगत करा दिया गया है। वहीं, डीएफओ को होम स्टे के ऊपर भूस्खलन की चपेट में आए पेड़ को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन से मदद की गुहार

सावित्री होम स्टे के स्वामी देवी गोदियाल ने कहा कि देर रात को हुए भूस्खलन से मेरे होम स्टे को खतरा पैदा हो गया है। इसलिए उसे खाली कर बंद कर दिया गया है, जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने प्रशासन और शासन से मदद करने की गुहार लगाई है।

उत्तराखंड के जंगलों पर किसने किया कब्जा? सवालों के घेरे में वन विभाग


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन