श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पूर्व सीएम निशंक ने रतन टाटा के निधन पर कहा- देश ने खोया एक अमूल्य हीरा

रतन टाटा के निधन पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत ने एक अमूल्य हीरा खो दिया है। रतन टाटा उत्तराखंड से बेहद ही प्यार करते थे।
Ratan Tata

Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रतन टाटा को लेकर अपनी कुछ यादें साझा की है।

पूर्व सीएम ने बताया कि पद्म विभूषण रतन टाटा को उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत ही पसंद था। उनका उत्तराखंड से बेहद आत्मीय लगाव था और उनका उत्तराखंड में ही बसने का सपना था।

पूर्व सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि बतौर मुख्यमंत्री मैंने राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर 2010 को रतन टाटा को आमंत्रित किया था।

उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया था और कार्यक्रम में शामिल हुए थे। नैनो कार की लॉन्चिंग से लेकर उसके उत्पादन तक की प्रक्रिया में उनका उत्तराखंड आना-जाना लगा रहता था।

रतन टाटा की साहित्य, कला, संगीत, योग तथा ध्यान में गहरी रुचि थी। डॉ. निशंक ने बताया कि एक बार जब मैंने उनसे पूछा कि इन सब के लिए वह समय निकाल लेते हैं, तो उन्होंने कहा कि काम के बाद बचा समय इन्हीं सब में बिताता हूं।

निशंक ने कहा कि देश ने एक अमूल्य हीरा खो दिया है। देश सशक्त और समृद्ध बने इसके लिए रतन टाटा जीवन भर संकल्पित रहे। भारत उनके उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।

मसूरी में 12 अक्टूबर को होगा दशहरे मेले का आयोजन, जानिए कितने फीट का जलेगा रावण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Minor Girl Kidnapping Case
नशीला पदार्थ देकर नाबालिग का किया था अपहरण, कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा
Navratri 2024
Navratri 2024: महाष्टमी और महानवमी एक ही दिन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Ratan Tata
पूर्व सीएम निशंक ने रतन टाटा के निधन पर कहा- देश ने खोया एक अमूल्य हीरा
mussoorie dussehra mela | cm pushkar singh dhami |
मसूरी में 12 अक्टूबर को होगा दशहरे मेले का आयोजन, जानिए कितने फीट का जलेगा रावण
prisoners abscond in uttarakhand | uttarakhand jails |
कोरोना काल में पेरोल पर छूटे कैदी फरार, पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं
ratan tata passes away | ratan tata guard of honor |
रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लाया गया वर्ली के शवदाह गृह, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर