श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

*४Dehradun News: राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के झाझरा में स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। 

बताया जाता है कि 15 अक्टूबर को सेलाकुई की पुरबिया बस्ती निवासी 60 वर्षीय माया देवी के हाथ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे सुभारती अस्पताल ले जाया गया। महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर सामान्य होने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा। 

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह महिला के हाथ का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 5:30 बजे उसे पहला और करीब साढ़े 6 बजे दूसरा हार्ट अटैक आया। इसके बाद 7:15 बजे महिला की मौत हो गई। 

डॉक्टरों ने अस्पताल में किया हंगामा

महिला की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करवाया। 

अस्पताल का क्या कहना है?

अस्पताल का कहना है कि महिला पहले से हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थी। ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन शाम को अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को ऑपरेशन के खतरे के बारे में बताया गया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Drug Inspector Gave Strict Instructions
रुड़की में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हुई बैठक, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा विक्रेताओं को दी नसीहत
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी