श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, यूपी के दो पर्यटकों की मौत

Dehradun Mussoorie Road Accident: देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक सड़क हादसे में यूपी के दो पर्यटकों की मौत हो गई। यह हादसा वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ।
Dehradun Mussoorie Road Accident में दो लोगों की मौत

Dehradun Mussoorie Road Accident :उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की सुबह मैगी प्वाइंट के पास हुआ। हादसा वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, मैगी प्वाइंट के पास नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे दो पर्यटकों की मौत हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे।

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह 112 पर सूचना मिली कि मसूरी के निकट एक वाहन खाई में गिर गया है। इस पर सहस्त्रधारा पोस्ट के प्रभारी ASI विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। खाई में तीन व्यक्ति खुद से वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क पर आ गए थे। उन्हें मामूली चोटें आई थीं। बाकी तीन लोग वाहन में ही फंसे हुए थे। सभी की हालात नाजुक थी। बाद में, इनमें से दो की मौत हो गई।

देहरादून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने जिला पुलिस और फायर सर्विस के साथ मिलकर खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। दो शवों को जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतकों में वाहन चालक 32 वर्षीय अनिल कुमार और 31 वर्षीय अजय शामिल हैं। अनिल यूपी के नोएडा के सेक्टर 134 के रहने वाले थे। वहीं, अजय बुलंदशहर के चोला चौकी के रहने वाले थे।

सड़कों पर गड्ढे देख पूर्व सीएम बोले- इसे सोशल मीडिया पर डालूंगा

घायलों में गुल्लू, राजू, मोनू और सुभाष शामिल हैं। राजू नोएडा के सेक्टर 135 के नगली बजितपुर, सुभाष सेक्टर 134 के नगली थाना एक्सप्रेस और मोनू बुलंदशहर के थाना बीवी नगर का रहने वाला है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए