श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शिक्षक भर्ती के लिए बीएड डिग्री की अनिवार्यता समाप्त, जानिए और फैसले


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में कई प्रस्तावों को रखा गया, जिसमं से 10 पर मुहर लगी। सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अटल आयुष्मान योजना में डायलिसिस की प्रतिपूर्ति पर पहले 50% की धनराशि दी जाती थी, जो अब 100% दी जाएगी।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट में 630 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर मुहर लगी है। ऊर्जा विभाग लखवाड़ योजना में पुनर्स्थापन की नीति में संशोधन किया गया है। नियोजन विभाग में 31 दिसंबर 2030 तक वैधता होगी। निवेश की सीमा विभिन्न क्षेत्र में अलग-अलग रखी गई है। गढ़ी नेगी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग में पीएचडी करने वाले छात्रों में से 100 शोधार्थियों को सरकारी संस्थानों में छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है। यह छात्रवृत्ति 5000 हजार रुपये प्रतिमाह 3 साल तक दी जाएगी। शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए बीएड डिग्री की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है।

पर्यटन क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ में 5 दिवसीय विशेष टूर सरकार लाएगी। यह टूर 6 माह तक चलेगा। हरिद्वार और हरावाला के नए हॉस्पिटल को PPP मोड पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उड़ान योजना के अंतर्गत जो सेवाएं चल रही हैं, उसमें समूह क को जो सुविधा मिल रही है, ठीक उसी तरह अब से समूह ख को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ दिन बाकी हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की आज दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। साथ ही कुछ दिन पहले भाजपा के हाई कमान ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों की घोषणा की थी। बैठक के बाद आज शाम को पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीटों की घोषणा भी हो जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा