श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम पुष्कर सिंह धामी 3 सितंबर को लेंगे भाजपा की सदस्यता, तैयारियां तेज

भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 3 सितंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Uttarakhand BJP Membership Campaign

Uttarakhand BJP Membership Campaign: भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपनी पार्टी में सदस्यों को बढ़ाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाती है। उत्तराखंड में भी भाजपा 2 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

तीन सितंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद पार्टी के विधायक और पदाधिकारी घर-घर जाकर सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस अभियान में कार्यकर्ताओं का सहयोग करने के लिए शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारकों की नियुक्ति भी की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सदस्यता अभियान दस नवंबर तक चलेगा।

भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को धर्मपुर विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने किया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, पूर्व राज्यमंत्री अजीत चौधरी, पार्टी अभियान के महानगर प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का संगठन पर्व हर 3 साल में होता है। इसके तहत भाजपा के सदस्य दोबारा से पार्टी की सदस्यता लेकर अपनी सदस्यता रिन्यू कराते हैं। सदस्यता अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से भाजपा की सदस्यता लेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 3 सितंबर को भाजपा की सदस्यता रिन्यू कराएंगे।

बीजेपी ने जारी किया टोल फ्री नंबर

सदस्यता महाअभियान- 2024 के तहत पार्टी ने भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर- 8800002024 जारी किया गया है। जिस पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।

केदारनाथ में MI-17 से ले जाया जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, देखें वीडियो


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन