श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही GMVN की बंपर कमाई

Char Dham Yatra: चार धाम की यात्रा शुरू होेने से पहले GMVN की बंपर कमाई हो रही है। उसके गेस्ट हाउस की बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है।
char dham yatra 2024 gmvn

Char Dham Yatra 2024 GMVN: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन बचे हुए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेस वार्ता की और बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर स्थित जी. एम. वी. एन के गेस्ट हाउस की बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। पर्यटन मंत्री ने उम्मीद जताई है कि पिछले वर्ष के 56 लाख 31 हजार श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को इस बार की यात्रा तोड़ेगी।

सतपाल महाराज ने कहा कि अभी तक यात्रा मार्गों पर स्थित 94 जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के लिए श्रद्धालुओं ने 22 फरवरी 2024 से अभी तक 8 करोड़ 58 लाख 39 हजार 892 की ऑनलाइन बुकिंग और 3 करोड़ 70 लाख 22 हजार 819 की ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने 15 अप्रैल 2024 से अभी तक पंजीकरण की संख्या की जानकारी देते हुए कहा कि गंगोत्री धाम में 2 लाख 87 हजार 358, यमुनोत्री धाम में 2 लाख 60 हजार 597, केदारनाथ धाम में 5 लाख 40 हजार 999, बद्रीनाथ धाम में 4 लाख 53 हजार 213 और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में 24 हजार 700 यात्री अभी तक पंजीकरण करवा चुके हैं।

वहीं, चार धाम यात्रा के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में एक स्टेट लेवल कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जो पूरे यात्राकाल के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संचालित रहेगा। इसके साथ ही पर्यटकों और यात्रियों के लिए टोकन और स्टॉल की व्यवस्था भी प्रारंभ की गई है।

इस बार की चार धाम यात्रा में परिवहन विभाग, भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा चार धाम यात्रा मार्ग पर निगम की 24 पर्यटक आवास गृहों एवं परिवहन निगम के चार बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का कार्य किया जा रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा