श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी में खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई मौत; चार घायल

Mussoorie Car Accident

Mussoorie Car Accident: देहरादून से सटे मसूरी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। गहरी खाई में कार के गिरने से उसमें सवार दो पर्यटकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कार में छह लोग सवार थे और सभी उत्तर प्रदेश से मसूरी घूमने आए थे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे घटित हुई है। यह घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड़ पर हुई। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में कुल 6 लोग सवार थे और सभी उत्तर प्रदेश के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को मौके से कार के अंदर दो शव बरामद हुए। पुलिस ने कार के अंदर घायल पड़े अन्य लोगों बाहर निकाला। पुलिस ने चारों घायलों को देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। मृतकों की पहचान नोएडा के सेक्टर 134 निवासी 32 साल के अनिल कुमार और बुलंदशहर निवासी अजय के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 31 साल है।

वहीं घायलों की पहचान अनिल कुमार के 29 साल के भाई गुल्लू , नोएडा के सेक्टर 135 का रहने वाला 30 साल का राजू , नोएडा के सेक्टर 134 में रहने वाला 27 साल का सुभाष और बुलंदशहर के ढकोली का रहने वाला 28 साल का मोनू शामिल है।

कोलकाता डॉक्टर रेप केस के आरोपी संजय रॉय का होगा नार्को टेस्ट, CBI को मिली मंजूरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए