श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.
Satpal Maharaj Held A Review Meeting

Satpal Maharaj Held A Review Meeting: उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक का आज आयोजन किया गया। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यों की कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा की। यह बैठक सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी, देहरादून में शुरू हुई। इस बैठक के दौरान प्रदेश की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई।

गंगोत्री राजमार्ग के किनारे पड़े अवशेष को हटाने का दिया निर्देश

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति, प्रस्तावित सड़कों के कार्य शुरू करने का आदेश दिया। बैठक के दौरान चार धाम यात्रा को सुगम बनाने को लेकर वैकल्पिक सड़कों की स्थिति पर भी समीक्षा की गई।
इस दौरान गंगोत्री राजमार्ग को सही करने का आदेश दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने गंगोत्री राजमार्ग के किनारे पड़े अवशेष को जल्द हटाने का निर्देश दिया।

बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक का आदेश

उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान लंबी गाड़ियों के प्रवेश करने पर भी रोक लगाने का आदेश दिया है। समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहाड़ों पर साइन बोर्ड की संख्या को बढ़ाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को यात्रा के दौरान बिल्कुल भी असुविधा न हो।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा