श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Builder Death Case: गुप्ता बंधुओं की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

देहरादून के बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या के मामले में कोर्ट ने गुप्ता बंधुओं की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
Builder Death Case

Builder Death Case: देहरादून के बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस मामले में आरोपी गुप्ता बंधुओं को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने गुप्ता बंधुओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। आत्महत्या के प्रकरण में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे गुप्ता बंधुओं की जमानत पर आज न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान साहनी के अधिवक्ताओं ने जमानत का जबरदस्त विरोध किया। न्यायालय ने शासकीय और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद गुप्ता बंधुओं की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मिला था सुसाइड नोट (Builder Death Case)

शुक्रवार को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं में शामिल अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया था। बिल्डर सतेंद्र साहनी ने पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सतेंद्र सिंह साहनी का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। एसीजेएम कोर्ट की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गुप्ता बंधुओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पक्ष की ओर से दी गई जमानत याचिका पर निर्णय कोर्ट में लंबित था, जिस पर कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया और गुप्ता बंधुओं की जमानत याचिका खारिज कर दी।

ये भी पढ़ें: ‘भाजपा का राज वसूली-तंत्र है,’…बिल्डर सतेंद्र साहनी मामले में अखिलेश का बयान

बिल्डर की हत्या पर राजनीति शुरू
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिल्डर की आत्महत्या मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। यूपी में भी इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिल्डर सतेंद्र साहनी उर्फ ‘बाबा’ आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का काम किया है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर कारोबारियों से वसूली का आरोप लगाया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त