श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम धामी बने पहले सदस्य

BJP Membership Campaign In Uttarakhand: उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू आज से शुरू हो गया है। सीएम धामी पहले सदस्य बने हैं। उन्होंने लोगों से बीजेपी का सदस्य बनने की अपील की है।
bjp membership campaign uttarakhand cm dhami

BJP Membership Campaign In Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 सितंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही देश भर में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में सबसे पहले सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की।

30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

सीएम धामी के बाद सरकार के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही प्रदेश भर में आज से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल के अंतराल में संगठन पर्व के मौके पर पार्टी का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इसके लिए प्रदेश भर में बूथ स्तर तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए हम गांव-गांव घर तक पहुंचेंगे और सदस्य जोड़ेंगे।

Good News: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी कारपोरेट सैलरी पैकेज, होंगे ये बड़े फायदे

कैसे बनें भाजपा का सदस्य?

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के “संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024” के अंतर्गत उत्तराखण्ड भाजपा के प्रथम सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने कहा कि आप सभी से आग्रह है कि टोल-फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर अथवा नमो ऐप के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के सदस्य बनें।

देहरादून नगर निगम के 60 फीसदी वार्ड परिसीमन के मानकों पर बैठे फिट, अधिसूचना जारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन