श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में चटक धूप ने बढ़ाई गर्मी, मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे बदरा

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather: मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। इससे पहले पिछले दो दिनों से कई क्षेत्रों में चटक धूप खिल रही है, जिससे लोग गर्मी से परेशान हुआ। मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट महसूस किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज और कल चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले आठ दिनों में देहरादून के तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मौसम साफ होने पर सुबह 11:00 बजे तक 13000 श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया है। पैदल मार्ग पर प्रभावित क्षेत्र चीरबासा भैरव मंदिर के पास पुलिस जवानों की उपस्थिति में यात्रियों को रास्ता पार कराया जा रहा है।

फ्री इलाज के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, बनाया गया यह मास्टर प्लान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश