श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

AIIMS Rishikesh में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में हुआ बदलाव, अब इतने घंटे ही बनेंगे पर्चे

AIIMS Rishikesh में शुक्रवार से ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यह बदलाव कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के चलते किया गया है।
AIIMS Rishikesh

AIIMS Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स (AIIMS Rishikesh) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर है। एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार से ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है और इसे अब एक घंटा कम कर दिया गया है।

कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के चलते समय में बदलाव किया गया है।

मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में अब उनका रजिस्ट्रेशन, सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था शुक्रवार 16 अगस्त से शुरु होकर हड़ताल खत्म होने तक जारी रहेगी।

एलोपैथी पर बाबा रामदेव का प्रहार, कहा- ‘दवाइयां खाकर हो रही करोड़ों लोगों की मौत’

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक रहता है। लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से इस समय में परिवर्तन कर एक घंटा कम कर दिया गया है।

प्रो. मित्तल ने बताया कि कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में इन दिनों देशभर के अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर एम्स ऋषिकेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा है। इस समस्या को देखते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन ने हड़ताल के चलते अग्रिम आदेशों तक ओपीडी रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव किया है।

Kolkata Rape-Murder Case: IMA ने 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा