श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्रोत महोत्सव में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कहा- देवभूमि की पवित्रता पसंद

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित Shrot Mahotsav 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है। यह 6 अक्टूबर तक चलेग। इसका आयोजन तारा जोशी फाउंडेशन ने किया है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया।
Actor Pankaj Tripathi Reached Dehradun

Actor Pankaj Tripathi Reached Dehradun: देहरादून के परेड ग्राउंड में तारा फाउंडेशन की ओर से स्रोत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस महोत्सव में पहले दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

पांडवाज से लेकर कई कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस महोत्सव में शिरकत करने अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जो पवित्रता है, वो मुझे बहुत पसंद है। मैं जब मसूरी में आता हूं तो चुपचाप घूमता हूं। कई बार पीड़ा होती है कि पर्यटक आते हैं और पहाड़ की पवित्रता नहीं समझते और पहाड़ पर ही कूड़ा फेंक देते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को देवभूमि की पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तरकाशी से मेरी बचपन की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।

देहरादून में चल रहे महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें लोगों ने मधुबनी पेटिंग, हस्तकला के उत्पाद व खानपान की चीजों को खूब पसंद किया।

बिना लाइफ जैकेट 22 किमी तैराकी का रिकॉर्ड बनाने टिहरी झील में बेटों संग उतरे त्रिलोक


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा