श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोल्टी गांव में महिलाओं ने शराब ठेके का किया विरोध, आवंटन रद्द करने की मांग

Women Protest Against Liquor Shop

Women Protest Against Liquor Shop: चमोली जिले के थराली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी के समीप नागोली में खुली अंग्रेजी शराब की उपदुकान का स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध किया है। शराब की दुकान का शनिवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन की सूचना मिलने पर लोल्टी तुंगेश्वर, देवराड़ा, हरचंद और आसपास के गांवों की महिलाओं ने शराब की दुकान के आगे सड़क पर ही विरोध करना शुरु कर दिया था।

आबकारी निरीक्षक ने की वार्ता

रविवार को सुबह से ही महिलाओं ने फिर से मोर्चा संभाल लिया और शराब की दुकान के आगे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी हाल में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। महिलाओं के विरोध को देखते हुए आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं से वार्ता की, मगर ये वार्ता विफल रही।

वैकल्पिक रास्तों से जुड़ेगा केदारनाथ पैदल मार्ग, टीम ने ट्रैक का किया निरीक्षण

वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार, प्रशासन एवं अंग्रेजी शराब के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। महिलाओं ने कहा कि लोल्टी इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय तलवारी नजदीक है। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ेगा।

आंदोलन को तेज करेंगी महिलाएं

महिलाओं ने दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान बंद नहीं की जाती है तो महिलाएं आंदोलन को और तेज कर देंगी। प्रदर्शनकारी महिलाएं दुकान का आवंटन रद्द करने की मांग कर रही हैं।

महिलाओं ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने की बजाय गांव-गांव शराब परोसने में जुटी है।

मुनि की रेती में गंगा के तेज बहाव में बही महिला, सर्च अभियान जारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए