श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

18 घंटे ही चला गैरसैंण मानसून सत्र, 500 सवालों में से सिर्फ 109 के मिले जवाब

Gairsain Assembly Monsoon Session: गैरसैंण विधानसभा मानसून सत्र अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान 18 घंटे ही सदन की कार्यवाही चल पायी।
Gairsain Assembly Monsoon Session: सिर्फ 18 घंटे ही चल पाई विधानसभा की कार्यवाही

Gairsain Assembly Monsoon Session: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बार सदन की कार्यवाही केवल तीन दिन तक ही चल पाई। शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्पीकर ऋतु खंडूरी ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया।

18 घंटे 9 मिनट तक चला मानसून सत्र

गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र में पूछे गए 500 सवालों में से केवल 109 के ही जवाब दिए गए। तीन दिन तक चले सत्र में सदन की कार्यवाही केवल 18 घंटे 9 मिनट तक ही चल पाई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने क्या कहा?

View Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शुक्रवार को कहा कि आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी। इसलिए 310 की मांग को स्वीकार नहीं किया गया। हालांकि, बाद में विनिश्चय बदलते हुए विपक्ष की मांग को मान लिया गया और उन्हें 30 मिनट का समय दिया गया। इसी समय के दौरान विपक्ष को तय करना था कि कितना बोला है, लेकिन वे इस पर गुस्सा हो गए और सदन से बाहर चले गए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

गैंरसैंण में अब 10 दिन का होगा सत्र: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार भले ही गैंरसैंण में तीन दिन का सत्र हो,लेकिन अगली बार से कम से कम 10 दिन का सत्र जरूर होगा। इसके साथ ही, गैंरसैण में साल भर रौनक रहे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए यहां पर बुनियादी सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है।

महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन