श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ में यूपी और एमपी के दो यात्रियों की हार्ट अटैक से हुई मौत

Chardham Yatra | Badrinath Dham | Chamoli News | Shresth Bharat

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। यात्रा में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, सीएम इसको लेकर लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए यूपी और मध्य प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को धाम में दर्शन के लिए आए महेश कुमार (64) निवासी विकासनगर, चंदौसी उत्तर प्रदेश को दिल का दौरा पड़ गया। महेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन शव को अपने साथ लेकर लौट गए हैं।

वहीं, शुक्रवार को मोहन सिंह मौर्य ग्राम बछोड़ा जिला इन्दौर, मध्य प्रदेश निवासी ने 112 पर सूचना दी कि उनके मामा रामेश्वर( 85) का माणा गांव के पास स्वास्थ्य खराब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि दोनों श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बीते दिनों बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की जान गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 15 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए