श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chamoli: अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

Chamoli News: बद्रीनाथ धाम से जोशीमठ की तरफ आ रही एक जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इससे चालक की मौत हो गई।
Chamoli News JCB fell into Alaknanda river

Chamoli News: बद्रीनाथ हाइवे पर मंगलवार की रात एक जेसीबी बद्रीनाथ से जोशीमठ की ओर आ रही थी। इसी दौरान पेगापुल के समीप जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना गोविन्दघाट पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची।

हादसे में एक व्यक्ति सुरक्षित

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि जेसीबी में चालक विपिन भट्ट पुत्र राधाकृष्ण ग्राम पोखरी बंगथल, चमोली व लक्ष्मण सिंह पुत्र हयात सिंह ग्राम नारंगी, नंदा नगर घाट पोस्ट घाट, चमोली सवार थे। लक्ष्मण सिंह ने जेसीबी के अनियंत्रित होने पर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसे कोई चोट नहीं लगी है।

बुधवार को मिला चालक का शव

रात के समय अंधेरा अधिक होने और दुर्घटनास्थल पर खड़ी चट्टान होने के कारण जेसीबी चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा बुधवार को सुबह सर्च अभियान चलाया गया तो जेसीबी चालक विपिन भट्ट का शव दुर्घटना स्थल पर नदी किनारे मिला, जिसे थाना गोविन्दघाट पुलिस और एसडीआरएफ की सहायता से रेस्क्यू कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा