श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

Engineer Arrested For Taking Bribe | Bribe News | Haldwani News | Crime News

हल्द्वानी: सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर( विजिलेंस) हल्द्वानी कुमाऊं की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में लघु सिंचाई की अधिशासी अभियंता को 50000 रूपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता द्वारा बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में रिश्वत लेने के आरोप में अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार किया गया है।

अनिल सिंह मनराल ने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी लॉर्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून, हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलेक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया है। इन्हें शिकायतकर्ता से 50000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक रिसॉर्ट से रंगे हाथ पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

अनिल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि वह सिंचाई विभाग के ठेकेदार हैं। पिछले वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गूल निर्माण का ठेका लिया गया था। लगभग 10 लाख रुपये का कार्य शिकायतकर्ता द्वारा किया गया। जिसका पूर्व भुगतान उन्हें दो बार में किया गया। आरोप था कि इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल ने रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और वह अधिशासी अभियंता के खिलाफ खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था।

उक्त शिकायत पर जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 22 मई को देर शाम लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को रिजॉर्ट, नया गांव कालाढुंगी नैनीताल के परिसर से 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जांच की जाएगी।

सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल ने कहा कि अगर कहीं से भी कोई रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हेल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर कर सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा