श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सिरफिरे युवक ने चाकू से महिला को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Uttarakhand Crime | Uttarakhand Police | Haldwani |

Uttarakhand Crime : हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने अपनी मामी सहित उनके तीन बेटों पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान के कारोबार को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते युवक ने हमला किया। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, इंदिरा नगर मोहम्मदी चौक निवासी 54 वर्षीय महिला अमिर जहां पर उसके भांजे ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने अपनी मामी के पेट में चाकू से कई वार कर दिए। युवक को चाकू मारता देखकर महिला के बेटों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। इसी दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग घर से निकल पड़े। लोगों को आता देखकर युवक वहां से फरार हो गया। इस दौरान परिवार वाले घायलों को बेस अस्पताल लेकर गए, जहां सभी का इलाज चल रहा है। अमिर जहां की हालत गंभीर बनी हुई है।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी का नाम सखावत है। सखावत औऱ अमिर जहां का घर आमने-सामने है। दोनों में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले यानी सोमवार को सखावत ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने मंगलवार को घर के बाहर बैठी अमिर जहां के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि युवक के खिलाफ पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज का कहना है कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा