श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सोसाइटी में देर रात बाहरी लोगों के आने से दहशत, जानिए पूरा मामला

Uttarakhand Crime | Uttarakhand Police | Uttarakhand Government |

सोसाइटी में देर रात बाहरी लोगों के आने से लोगों में खौफ, जानें पूरा मामला

सुबह-सुबह लोगों की जब नींद खुली तो कॉलोनी के पार्क का माजरा देखकर दंग रह गए। कॉलोनी के पार्क के कई हरे भरे पेड़ बिना किसी वजह के काट डाले गए थे। जैसे-जैसे सोसाइटी में यह खबर फैली, लोग एकजुट हो गए। यह घटना देहरादून की एमडीडीए कॉलोनी की है। लोगों ने बताया कि देर रात कुछ लोग बाहर से आए और हरे-भरे पेड़ काट डाले। उन्होंने बताया कि यह घटना रात तीन बजे की है। लोगों में इस घटना को लेकर दहशत है। सोसाइटी के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

सोसाइटी के अध्यक्ष अवनीश गर्ग ने बताया कि पहले भी ऐसी घटना हुई थी। उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद फिर रात में कुछ लोगों ने पार्क में घुसकर हरे पेड़ काट दिए। अवनीश गर्ग ने बताया कि जिस गाड़ी से वो आए थे, वह हरियाणा नंबर की गाड़ी थी। वहीं, सोसाइटी के सदस्य जलस भाटिया ने बताया कि जब पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर वो बाहर आए तो कुछ बाहरी लोगों भागते हुए नज़र आए। कहा कि जिन्होंने पेड़ काटा वो इस सोसाइटी के नहीं हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पेड़ काटने वाले लोगों की संख्या करीब 20 थी। कहा कि रात को बाहर से आए हुए लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे जाते है। सोसाइटी के कमल ने भी इस पूरी घटना से खुद के डरे होने की बात कही।

सोसाइटी के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पेड़ काटे जाने के संबंध में पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक, पेड़ को काटने वाले लोग हरियाणा नंबर की गाड़ी से यहां आए थे। लोगों ने गाड़ी की नंबर प्लेट की तस्वीरें भी ली हैं। आधी रात में गुपचुप तरीके से हुई पेड़ों की कटाई को लेकर कॉलोनी के लोग अब अलर्ट हो गए हैं। अब लोग सोसाइटी की सुरक्षा को और मजबूत करने की बात कह रहे हैं। सोसाइटी में बाहरी लोगों की घुसपैठ से लोग खौफ में है। पेड़ काटने वाले कौन थे, कहां से आए थे और आधी रात को कैसे बेखौफ होकर पेड़ काटते रहे। इन तमाम सवालों का जबाव पुलिस की जांच के बाद ही मिल पाएगा।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा