श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पति-पत्नी मिलकर ऐसे करते थे चोरी, जेवरात और नकदी बरामद

Uttarakhand Crime | Uttarakhand Police |

हल्द्वानी में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के जेवरात और अन्य समान बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकार लालकुआं संगीता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्दूचौड़ निवासी हेमचंद्र जोशी ने 4 मार्च और चंदन सिंह बिष्ट ने 18 अप्रैल को लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर से जेवरात और नकदी सहित सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस क्षेत्राधिकार लालकुआं ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी ने किया। टीम ने क्षेत्र के लगभग 200 से 300 सीसीटीवी खंगाले और चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। इसके बाद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास एक दंपति किसी को सोने के लॉकेट बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने महालक्ष्मी मंदिर के पास से पूर्वी दिल्ली के निवासी मुनेंद्र सिंह उर्फ निक्कू और उसकी पत्नी अनुष्का को पकड़ लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने दोनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पूछताछ में मुनेन्द्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। कुछ दिन पहले पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थाई दुकान भी लगाई थी। दोनों पति-पत्नी फेरी करने के बहाने आसपास के घरों की रेकी भी करते थे और जिन घरों में ताले लगे दिखते थे, उन्हें रात में अपने पास रखे औजारों के माध्यम से तोड़कर घर में घुस जाते थे। घटना के दौरान मुनेन्द्र की पत्नी बाहर निगरानी करती थी, जबकि वह खुद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पूछताछ में पता चला कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इसीलिए, पति-पत्नी ने चोरी करना शुरू कर दिया था।

पति-पत्नी के पास से चोरी की 40000 रुपये की नकदी सहित करीब चार लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद किया गया। दोनों के पास से कई तोले सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसके अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुआ है। फिलहाल, पुलिस पति-पत्नी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा