श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ा गया, मोबाइल से खुला राज

Uttarakhand Crime | Uttarakhand Police |

Uttarakhand Crime : हल्द्वानी में टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 8 अप्रैल को पत्नी का हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस लगातार सर्विलांस, सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपी को ढूंढ रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बरेली, बंगलौर, अयोध्या, आगरा, रुद्रपुर आदि स्थानों पर दबिश भी दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि रुद्रपुर में सुभाष कॉलोनी का रहने वाला सौरभ करीब दो माह पहले ही हल्द्वानी की शिवाजी कॉलोनी टीपीनगर में किराए के मकान में रहने आया था। 10 अप्रैल को सौरभ की पत्नी अफसाना का शव कमरे में मिला था। कमरा बाहर से बंद था। 8 अप्रैल की रात घटना वाले दिन सौरभ घर आया था। इसके बाद उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और दोनों बेटियों को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद एसओजी और ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस आरोपी सौरभ की तलाश में लग गई थी।

बता दें, एसओजी ने पता लगा लिया था कि महिला का मोबाइल बरेली के एक शख्स द्वारा प्रयोग किया जा रहा था। उस शख्स ने बताया कि उसने मोबाइल मथुरा में एक आदमी से खरीदा था। इसके बाद पुलिस टीम ने मथुरा जाकर अभियुक्त की तलाश की। यहां पुलिस टीम को पता लगा कि सौरभ राज अपनी दोनों बच्चियों का मथुरा के किसी स्कूल में दाखिला कराने वाला है। आरोपी सौरभ बच्चों का दाखिला कराने के लिए उनका जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए रुद्रपुर अपने घर आया था। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रुद्रपुर में उसकी तलाश की। पुलिस ने उसे गल्ला मंडी के पास से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसकी दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से समन्वय स्थापित कर काउंसलिंग कराई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सौरभ राज पत्नी आस्था उर्फ अफसाना पर शक करता था। इस कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर सौरभ ने 8 अप्रैल को पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया। वहीं, एसएसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए