श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिला के साथ ठगी और शराब की तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

uttarakhand crime | cheating with woman in uttarakhand | liquor smuggling in uttarakhand |

Uttarakhand Crime : अपराधियों ने साइबर क्राइम का नया तरीका निकाला है। आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस बताकर महिला के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज होने की बात कही। साथ ही केश रफा-दफा करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। एसएसपी ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी पौड़ी गढ़वाल लोकवेश्वर सिंह ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने एक महिला प्रोफेसर के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। ठग ने खुद को मुंबई पुलिस बताकर महिला को यह कहकर डराया कि मुंबई थाने में महिला के खिलाफ केश दर्ज हुआ है। केश को रफा-दफा करने के लिए महिला प्रोफेसर से 7 लाख 50 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद महिला को गड़बड़ी का संदेह होने पर उसने मामले की शिकायत श्रीनगर पुलिस से की। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शंकर लाल सैनी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट के फैसले के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

केदारनाथ यात्रा में कई आसामाजिक तत्व पैसों के लालच में यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में रहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शख्स नवीन को सोनप्रयाग से गिरफ्तार किया है। नवीन नेपाल का रहने वाला है। उसके पास से 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा के आरंभ से अब तक अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 22 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, 27 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 512 अवैध शराब की बोतलों सहित 72 केन बीयर और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा