श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

वन विकास निगम लालकुआं में करोड़ों का घपला, अब SIT करेगी जांच

LALKUAN DEPOT | Forest Development Corporation | Scam in Forest Development Corporation

Scam in Forest Development Corporation: उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित डिपो नंबर पांच और चार में आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में 6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यालय ने एसआईटी जांच की स्वीकृति की है। वहीं गड़बड़ी सामने आने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने लालकुआं स्थित वन विकास निगम के डिपो नंबर चार के लेखाकार पद पर तैनात दो लोगों को सस्पेंड कर दिया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक बाल विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि अगस्त 2023 में लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के वित्तीय घपले का मामला सामने आया था। जांच में प्रथम दृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी पैसे का घोटाला किया गया है। इसके बाद उनके द्वारा डिपो नंबर पांच और चार ऑडिट करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया, जिसके बाद आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है। जहां बहुत बड़ा घोटाला पकड़ में आया है।

पूर्व में डिपो संख्या पांच में हुई गड़बड़ी के मामले में संलिप्त चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऐसे में अब आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है। जहां डिपो नंबर चार में करीब डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है। इसमें लकड़ी की उठान की लौट और उठान की प्लांटी समेत वित्तीय अनियमिताएं सामने आई हैं। जहां जिम्मेदार दो कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर उनका निलंबन करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पूरे मामले में एसआईटी जांच शुरू होने जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा