श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Karnataka: बेटा कमरे तो बाप बुलाता था स्टोर रूम में…

Prajwal Revanna | Karnataka | FIR Against Former PM's Son And Grandson

कर्नाटक से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां कर्नाटक के हासन जिले के होलेनरासीपुर थाने में पीड़ित महिला ने एचडी रेवन्ना और उनके सांसद बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व पीएम देवगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना होलेनरासीपुर से जनता दल के विधायक हैं, जबकि उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से सांसद हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़िता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसने शिकायत में कहा है कि 2019 में रेवन्ना के छोटे बेटे सूरज की शादी में काम करने के लिए उसे बुलाया गया था, लेकिन शादी के बाद भी वह उनके यहां काम कर रही थी। पीड़िता ने कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना उसे बार-बार कमरे में बुलाते थे और यौन शोषण करते थे। पीड़िता का कहना है कि बेटा कमरे में और बाप स्टोर रूम में बुलाता था।

पीड़िता ने पुलिस के सामने कहा कि घर में 6 महिलाएं काम करती थीं। प्रज्वल सभी महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। कभी-कभी तो महिलाएं जब रसोई में काम करती थी तो वह पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेता था और जबरदस्ती गले लगाता था। उनके पेट में मुक्का भी मारता था।

पीड़िता ने प्रज्वल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि उसकी गंदी नजर मेरी बेटी पर भी थी। वह कई घंटों तक मेरी बेटी से वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करता था। इसी की वजह से मेरी बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

फल देने के बहाने स्टोर में बुलाता था

पीड़िता ने प्रज्वल पर आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी के बाहर जाने के बाद बहक जाता था और स्टोर रूम में बुलाकर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करता था।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनके यौन शोषण की वीडियो वायरल हो गए थे, जिसके बाद सभी महिलाएं डर गईं थी। पीड़ित महिला का भी पति उस पर शक करने लगा था। इसके बाद हिम्मत करके पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले से जुड़े 3000 से भी ज्यादा वीडियो सामने आए हैं।

बता दें इन सब आरोपों के बाद प्रज्वल ने इन वीडियो को फर्जी बताते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि सभी वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इन सभी वीडियो के जरिए मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

यह मामला राजनीति से प्रेरित-एचडी रेवन्ना

रेवन्ना ने भी इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि यह मामले राजनीति से प्रेरित हैं। हम किसी भी तरह की जांच के लिए निष्पक्ष रूप से तैयार हैं। अगर हम पर आरोप साबित होते हैं तो हम किसी भी प्रकार की सजा के लिए तैयार हैं। प्रज्वल के विदेश जाने पर उन्होंने कहा कि वह किसी काम के लिए विदेश गया है। जब इस मामले पर जांच या पूछताछ की जाएगी तो वह जरूर शामिल होगा।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा