श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ऊधम सिंह नगर में वन विभाग टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

forest department team firing case | uttarakhand forest department |

Forest Department Team Firing Case: ऊधम सिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग टीम पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका किच्छा अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुठभेड में घायल बदमाश से पूछताछ की और मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियों जुटाईं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पिछले दिनों थाना नानकमत्ता क्षेत्र के कैथुलिया में वन विभाग की छापेमारी में वन रेंज रंसाली की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया था। इस दौरान की गई फायरिंग से एक वन आरक्षी घायल हो गया था। इस मामले में वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस की टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। शनिवार देर रात पुलिस को घटना में वांछित एक आरोपी जसपाल सिंह के शहदोरा के जंगल के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। जब पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में बनेगा हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम, बाबा रामदेव ने की घोषणा; CM सैनी रहे उपस्थित

पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी को किच्छा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनपद में अपराधियों को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी को ‘आशा’ से आस, कांग्रेस को मनोज से उम्मीदें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand Interstate fake cooperative society | uttarakhand crime |
अंतरराज्यीय फर्जी कॉपरेटिव सोसाइटी का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
DM Savin Bansal Order
देहरादून डीएम का ऑर्डर, सड़क समय पर नहीं बनी तो दर्ज किया जाएगा केस
forest workers training in pauri | uttarakhand forest department |
पौड़ी में कार्यशाला में वनकर्मियों ने साक्ष्य संग्रह और फॉरेंसिक की जानी बारिकियां
haldwani crime news: फौजी उसके दोस्तों ने शराब पीकर किया हंगामा
फौजी ने शराब पीकर किया हंगामा, ऑटोचालक और बाइक सवार को पीटा
Governor Gurmit Singh In Kedarnath
बाबा केदार के दरबार पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत
harish 1
हरीश रावत का उत्तरकाशी की घटना को लेकर बड़ा बयान, भाजपा को बताया जिम्मेदार