श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

EMI और रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, RBI की MPC में फैसला

RBI MPC June 2024: आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का एलान किया है। इससे EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।
rbi mpc june 2024 : रेपो रेट और EMI में कोई बदलाव नहीं

RBI MPC June 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका एलान किया है। RBI ने पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया था। तब से लगातार रेपो रेट वही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा गया है। हर किसी कोई रेपो रेट का इंतजार होता है क्योंकि EMI इसी से जुड़ी होती है। इस एलान के बाद अब EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।

RBI की MPC की तीन दिन तक चली बैठक

आपको बता दें, Reserve Bank of India ने मौद्रिक नीति समिति ने तीन दिनों तक चली बैठक के बाद रेपो रेट को ना बदलने का फैसला किया। आपको बता दें, एमपीसी की बैठक पांच जून से सात जून तक चली थी। बताया जा रहा है कि एमपीसी की बैठक में छह सदस्यों में से चार ब्याज दरों को स्थिर रखने के पक्ष में रहे।

आग लगने पर ब्लास्ट नहीं होगा यह गैस सिलेंडर, वजन जान चौंक जाएंगे आप

RBI गवर्नर ने क्या कहा?

आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 25 में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.2% रहने का अनुमान है। जो पिछले अनुमान 7% से अधिक है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्थिर खर्च के साथ निजी खपत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि निवेश गतिविधियों में तेजी जारी है।

उत्तराखंड में अब खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद