श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

घर या ऑफिस कहां लगाएं दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर? जानें इसके फायदे…

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग लगाना शुभ माना जाता है। हम आपको बताएंगे कि यह पेंटिंग कहां और किस दिशा में लगानी चाहिए...
Vastu Tips

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत माना जाता है और लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्य करने पर ज्यादा विश्वास करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें यह जानकारी मिलती है कि घर में चीजों को सही दिशा और सही स्थान पर रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

घर में चीजें सही दिशा व सही स्थान पर रखी रहती हैं तो इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, बल्कि घर में शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।

वास्तु के सिद्धांतों का पालन करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य, समृद्धि और मानसिक शांति में भी सुधार होता है। कुछ लोग घर में तस्वीर लगाने के बहुत शौकीन होते हैं, आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। मान्यता है इस पेंटिंग को लगाने से व्यक्ति में प्रेम-आनंद, पवित्रता, ज्ञान व समृद्धि आदि गुणों का संचार होता है और उसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है।

वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से धन, समृद्धि और करियर में उन्नति के योग बनते हैं। यह तस्वीर व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को सही दिशा में लगाने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाने से प्रसिद्धि और सफलता मिलती है, जबकि उत्तर दिशा में लगाने से घर की समृद्धि और धन में बढ़ोतरी होती है।

व्यापार में लाभ के लिए तांबे या चांदी से बनी घोड़ों की प्रतिमा लगानी चाहिए। सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग लिविंग रूम, स्टडी रूम या कार्यस्थल पर लगानी चाहिए। बेडरूम में इस तस्वीर को बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।

छात्रों ने गोपेश्वर में निकाली आक्रोश रैली, इन मांगों के लिए उठाई आवाज


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

police
मसूरी में अतिक्रमण और प्लास्टिक बैग को लेकर कार्रवाई, व्यापारियों ने किया विरोध
Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन