श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बेंगलुरू टेस्ट हारने के बाद पूर्व दिग्गज ने कहा- “भारत जरूर वापसी करेगा”

Madan Lal Statement On Team India बेंगलुरू टेस्ट मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इस हार के बाद भी भारतीय टीम का समर्थन किया है।
Madan Lal Statement On Team India

Madan Lal Statement On Team India: बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस मुकाबले में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी वापसी का दावा किया है। वहीं अब वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल भी भारतीय टीम का समर्थन किया है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी का मानना है कि टीम इंडिया सीरीज में जरूर वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बड़ी बढ़त लेने से चूक गई और इसी वजह से न्यूजीलैंड को सिर्फ 107 रनों का ही लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह भारत में न्यूजीलैंड ने 1988 के बाद किसी टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज की।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मदन लाल ने न्यूजीलैंड टीम की भी तारीफ की। मदन लाल ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम अन्य टीमों से बेहतर है।

पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने कहा कि “भारतीय टीम बहुत ही मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी अन्य टीमों की तुलना में एक बेहतर टीम है। उनके पास एक अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। अब भारत को बहुत सावधान रहना होगा।

जब आप 0-1 से पिछड़ रहे होते हैं तो आपको अपना जज्बा दिखाना होता है कि आप सर्वश्रेष्ठ टीम हो। मेरा मानना है कि भारत निश्चित रूप से वापसी करेगा। दबाव भारत पर नहीं बल्कि न्यूजीलैंड पर होगा, कि वह मेजबान टीम को अगला टेस्ट मैच जीतने से रोके।”

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर जहां सीरीज में वापसी करना चाहेगा, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।

IND vs NZ : सरफराज-पंत के आउट होते ही ढेर हुई भारतीय टीम, न्यूजीलैंड को मिला आसान लक्ष्य


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Accident On Rishikesh Badrinath Highway
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरा ट्रक
Amelia Kerr Guitar Celebration
T20 World Cup जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने जमकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल