श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, बोर्ड का बड़ा फैसला

उत्तराखंड में संस्कृत को मदरसों में अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ा बदलाव है। यह पहल छात्रों के भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।
Uttarakhand Madrasa Board

Uttarakhand Madrasa Board: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड (यूएमईबी) ने एक बड़ी पहल की है। उत्तराखंड के मदरसों में जल्द ही बच्चे संस्कृत में श्लोक और मंत्र पढ़ते दिखाई देंगे। इसकी शिक्षा छात्रों को पंडित देंगे।

इसे लेकर बोर्ड राज्य भर के 416 मदरसों में संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने का प्लान बना रहा है। इसके लिए बोर्ड ने औपचारिक प्रस्ताव का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है।

इस बदलाव को लागू करने के लिए बोर्ड राज्य के संस्कृत विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करवाना चाहता है।

संस्कृत के अलावा, मदरसा छात्रों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम को समृद्ध करने के लिए कंप्यूटर स्टडीज को भी शामिल करने की बात चल रही है।

यूएमईबी के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस साल 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में संस्कृत को शामिल करने से उनके शैक्षिक विकास में मदद मिलेगी।

कासमी ने जानकारी दी कि इस मामले को लेकर संस्कृत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

416 मदरसों को उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड ने पंजीकृत किया है, जो 70,000 से ज्यादा छात्रों को शिक्षा देते हैं।
सरकार से स्वीकृति मिलते ही ये मदरसे नए पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए संस्कृत शिक्षकों की भर्ती शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि मौलवी और पंडित दोनों के पढ़ाने से हमारे बच्चों को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सहित क्रू मेंबर्स ने दुर्गम इलाके में पूरी रात गुजारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

valmiki jayanti | mussoorie valmiki jayanti |
वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
india vs new zealand 1st test match | india team |
IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में भारत की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने बनाई अच्छी बढ़त
femina miss india world 2024 | nikita porwal |
Femina Miss India 2024 का ताज निकिता के सिर पर सजा, मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
bahraich violence | bahraich violence accused injured |
bahraich violence: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली
bharatiya kisan union tomar | farmers protest in roorkee |
किसान 22 अक्टूबर को करेंगे हाईवे जाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
campaign roorkee mange local | cm pushkar singh dhami |
भाजपा नेता की स्थानीय व्यापार बढ़ाने की एक नई मुहिम ‘रुड़की मांगे लोकल’