श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सिंगर जावेद अली का आज है जन्मदिन, ‘श्रीवल्ली’ गाने ने मचाई थी धूम

Javed Ali Birthday

Javed Ali Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर जावेद अली आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 जुलाई 1982 के दिन दिलवालों की दिल्ली में जन्मे जावेद अली अपनी आवाज से लोगों के दिल जीतने का हुनर बखूबी जानते हैं। सिंगर ने अपनी आवाज से न सिर्फ बॉलीवुड में ही जादू किया है, बल्कि सिंगर हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ बंगाली और मराठी में भी गाना गा चुके हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्सों को बताएंगे…

जावेद अली के पिता भी हैं कव्वाली गायक

जावेद अली का जन्म साल 1982 में दिल्ली में हुआ था। सिंगर के पिता उस्ताद हामिद एक बेहद मंझे कव्वाली गायक हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत में काफी रुचि रही है। साल 2000 में जावेद अली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। फिल्म ‘बेटी नंबर 1’ में पहली बार जावेद ने गाना गया था। 2007 साल तक उन्होंने कई गाने गए लेकिन उनकी किस्मत फिल्म ‘नकाब’ के गाने ‘एक दिन तेरी राहों’ से मिली।

इसी फिल्म के बाद उन्होंने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या रॉय स्टारर फिल्म ‘जोधा अकबर’ का गाना ‘कहने को जश्ने बहारा है’ सुपरहिट गाना गाया, जो आज भी लोगों के दिलो में छाया रहता है। इन दोनों ही गानों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के मशहूर प्लेबैक गायकों की लिस्ट में शामिल कर दिया। इतना ही नहीं फिल्म पुष्पा में उनके गाए गीत ‘श्रीवल्ली’ को लोगों ने बहुत प्यार दिया।

जावेद अली का असली नाम था जावेद हुसैन
आज हर कोई गानों की दुनिया के किंग जावेद अली को जानते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि जावेद अली का असली नाम जावेद हुसैन था। जी हां…जावेद ने अपना नाम क्यों बदला इसके पीछे भी एक बहुत बड़ी वजह है। जावेद ने अपने गुरु गुलाम अली को श्रद्धांजलि देते हुए अपना नाम जावेद अली कर लिया था। जावेद अली अपने गुरु गुलाम अली की तरह गजल गायक बनना चाहते थे, हालांकि उनका ये सपना उनका पूरा ना हो सका और वो सिंगर बन गए।

सिनेमा की दुनिया में इस तरह हुई शुरूआत

फिल्म इंडस्ट्री में जावेद अली ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म बेटी नंबर 1 से कदम रखा था। उन्होंने पहली बार इसी फिल्म के लिए गाना गाया, जिसके बाद उनके पास गानों का झड़ी लग गई। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म नकाब के गाने एक दिन तेरी राहों से मिली। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन जावेद अली के गाने ने धूम मचा दी थी। इसके बाद जोधा अकबर के गाने कहने को जश्न-ए-बहारा है गाने ने तो जावेद अली का नाम हिट सिंगर्स की लिस्ट में शुमार कर दिया। वहीं, कुन फाया कुन, नगाड़ा-नगाड़ा, तू जो मिला, दीवाना कर रहा गाने गाकर हर किसी का दिल जीत लिया। अब पुष्पा के श्रीवल्ली ने तो उनकी शोहरत में चार चांद लगा दिए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा